Saturday, September 2, 2023

मोर का पंख घर में किस दिशा में लगाना चाहिए

 

घर मैं इस जगह पर रख देना केवल तीन मोर पंख घर में पैसों की तंगी कभी नहीं होगी। घर धन-धान्य से सदा भरा रहेगा। नमस्कार आपका स्वागत है। दोस्तों वास्तु शास्त्र में मोर पंख का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख का घर में होना बहुत शुभ होता है। 

मोर का पंख घर में किस दिशा में लगाना चाहिए

यह जिस स्थान पर भी होता है वहां की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है। शास्त्रों में मोर पंख को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह अत्यंत चमत्कारिक होने के साथ ही घर के वास्तु दोषों को भी कम करने में सहायक है। लेकिन वास्तु शास्त्र में मोर पंख को घर में रखने के नियम बताए गए हैं। 


मोर पंख घर में रखते समय इन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। तभी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को रखने की सही दिशा और स्थान के बारे में बताया गया है। अगर आप अपने घर में मोर पंख को उसके निश्चित स्थान और दिशा में रखते हैं तो यह घर के अंदर की ऊर्जा को खत्म कर देता है। 


मोर का पंख घर में किस दिशा में लगाना चाहिए

मोर पंख घर में रखने के बहुत से फायदे हैं . लेकिन धन संपत्ति के आकर्षण के लिए इसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। अगर आपके घर में पैसे की तंगी है। धन का खर्च अधिक होता है। घर में पैसा नहीं आता है तो आप अपने घर पर मोर पंख जरूर लेकर आए और उसे सही दिशा में स्थापित करें। यह निश्चित ही आपके धन में वृद्धि करेगा। वास्तुशास्त्र में घर में कितने मोर पंख रखने चाहिए इसका रहस्य भी बताया है 


मोर पंख के धार्मिक महत्व ?

दोस्तों हमारे प्राचीन पुराणों में मोर पंख को एक चमत्कारिक यंत्र माना गया है। इसका प्रयोग कई प्रकार की तांत्रिक क्रियाओं में भी किया जाता रहा है। तंत्र साधना में इसका प्रयोग करके सम्मोहन शत्रु नाश तथा बुरी शक्तियों को नष्ट किया जाता था ।


इसके अलावा ज्योतिष विद्या में भी मोर पंख का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख से जुड़े उपाय भी बताए गए हैं। आयुर्वेद आदि ग्रंथों में विविध व्याधियों तथा रोगों को नष्ट करने में भी मोर पंख सहायक होता है। मोर पंख घर से बुरी शक्तियों को दूर तो रखता ही है। साथ सर्व आधी विषैले जानवर मोर पंख के भय से घर में प्रवेश नहीं करते हैं। 


इसीलिए वन में निवास करने वाले लोग इसे अपने घर के पास रखते थे मोर से जुड़ी पुराणों में कई कथाएं लिखी हुई है। पक्षी शास्त्र में मोर से जुड़ी एक कथा का वर्णन मिलता है। 


मोर से जुडी कथा ? 

प्राचीन युग में संध्या नाम का एक असुर हुआ करता था। वह बहुत ही शक्तिशाली और बड़ा तपस्वी था। गुरु शुक्राचार्य से विद्या प्राप्त करके संध्या नाम का असुर देवताओं को अपना शत्रु मानने लगा था। उसने ब्रह्म देव और भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया और बहुत अधिक शक्तिशाली बन गया । 


उसके बाद उसने स्वर्ग पर आक्रमण किया और कई देवताओं को बंदी बना लिया लेकिन उस असुर को पराजित करने के लिए देवताओं ने एक योजना बनाई और उसके लिए उन्होंने मोर की सहायता ली। सभी देवता और नवग्रह मोर के पंखों में विराजित हो गए। जिस मोर बहुत ही अधिक शक्तिशाली बन गया और विशालकाय रूप धारण करके उस मोर्ने संध्या असुर पर आक्रमण कर दिया । 


इस युद्ध में संध्या असुर का वध हो गया और देवताओं को उनका यदि प्राप्त हुआ। सभी देवताओं ने मोर की प्रशंसा की और उसे भी पूजनीय होने का वरदान दे दिया। तभी से मोर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। जिस स्थान पर भी मोरपंख होता है, वहां पर नौ ग्रहों का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। 


दोस्तों केवल ऋषि मुनि और देवता ही नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण भी मोर की प्रशंसा करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने मोर की श्रेष्ठता का वर्णन किया है और उन्होंने मोर के पंख को अपने मुकुट में धारण करके मोर के श्रेष्ठ होने का प्रमाण भी दिया है। मोर पंख के बिना भगवान श्रीकृष्ण कहीं पर भी नहीं जाते हैं । 


मोर पंख खोल देता है किस्मत के दरवाजे

श्री कृष्ण कहते हैं मोर शांति और प्रेम का प्रतीक है मोर सुख समृद्धि का भी प्रतीक है। मोर का पंख मनुष्य की हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति से रक्षा करता है। दोस्तों मोर को विभिन्न देवी-देवताओं के प्रतीक के रूप में पुराणों में दिखाया गया है। मां लक्ष्मी देवी सरस्वती भगवान श्री गणेश भगवान कार्तिकेय जी ऐसे अनेक देवी देवताओं का संबंध मोर से जोड़ कर दिखाया जाता है ।


मां लक्ष्मी धन संपत्ति ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी है। मां लक्ष्मी को मोर पंख अत्यंत प्रिय है। मां लक्ष्मी के पास मोर पंख रखने से माता प्रसन्न होती है। माता सरस्वती का वाहन मोर है। इसीलिए विद्यार्थियों को अपने पास मोरपंख अवश्य रखना चाहिए। 


यदि आप घर में बांसुरी में मोर पंख डालकर अपने घर में रखते हैं तो इससे परिवार में सुख शांति का वातावरण निर्माण होता है। दोस्तों हमारा घर एक मंदिर की तरह होता है। अगर इसमें रहने वाले सदसय आपस में झगड़ा करने लगे तो यह मंदिर कम युद्ध का मैदान अधिक लगने लगता है। 


घर में कलेश और झगड़े होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करना लेकिन हमारे घर में यह नकारात्मक ऊर्जा आखिर कहां से प्रवेश करती है और इस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए। 


मोर पंख घर में रखने के फायदे ? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाली चीजें मौजूद होती है। इन वस्तुओं के बिना हमारा घर चल नहीं पाता है। इन वस्तुओं को तो हम घर से बाहर नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन उस नकारात्मक ऊर्जा को अवश्य बाहर निकाल सकते हैं। इसके लिए हमें मोर पंख का प्रयोग करना चाहिए


आप तीन मोर पंख ले और उसे अपने घर के मुख्य द्वार के पास हवा में जोर जोर से हिलाए । इस से आपके घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से बाहर चली जाएगी।


मोर पंख को घर में रखना चाहिए । आशा करता हूं कि आप मोर पंख के फायदे जान गए होगे । आज के लिए इतना ही हमारे ब्लॉग के साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ,,,,,,,,,,,,,,,

No comments:
Write comment