Wednesday, July 26, 2023

शनिवार को क्या दान करना चाहिए

 

नमस्कार आपका स्वागत है। दोस्तों भगवान श्री कृष्ण ने गरुड़ पुराण में दान का बड़ा ही महत्व बताया है। दान से ही धन में वृद्धि होती है। दूसरों के कल्याण हेतु कार्य करने पर ही लक्ष्मी प्राप्त होती है जो मनुष्य अपने सामर्थ्य के अनुसार समय-समय पर दान धर्म करता है। उसकी कभी दुर्गति नहीं होती है

शनिवार को क्या दान करना चाहिए

दान करने से ही मनुष्य का उद्धार होता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार दान को सांसारिक मोह और विकारों से छुटकारा पाने का द्वार बताया गया है। मनुष्य के जीवन पर आने वाला संकट दान करने से ही नष्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार जब जीवन में दुर्भाग्य आने शुरू हो जाते हैं तब इसका पता पहले ही चल जाता है।


शनिवार को क्या दान करना चाहिए

घर में लड़ाई झगड़े तथा क्लेश उत्पन्न होना शुरू हो जाते हैं जो एक बड़े दुर्भाग्य की निशानी होती है। लेकिन दोस्तों शास्त्रों में दान को एक ऐसा वरदान तथा अस्त्र माना गया है जो दुर्भाग्य रूपी राक्षस को नष्ट कर देता है वही गरुड़ पुराण में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका दान करने से मनुष्य को कभी दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है। 


साथ ही यदि कोई स्त्री इन 3 चीजों का दान करती है तो वह जीवन भर सौभाग्यशाली रहती है। ऐसी स्त्री के पति की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। वह सदा सुहागन रहती है। इसीलिए प्रत्येक स्त्री को इन चीजों का दान अवश्य ही करना चाहिए श्री कृष्ण कहते हैं जो व्यक्ति मृत्यु से पूर्व इन साधारण सी वस्तुओं का दान कर देता है । 


उसकी कभी अधोगति नहीं होती है। उसे मोक्ष प्राप्त होता है तो चलिए जान लेते हैं। कौन सी वस्तुओं का दान करना श्रेष्ठ होता है। सबसे पहली बात है। दोस्तों कई बार अनेकों प्रयास करने के बाद भी हमें मन चाहा फल नहीं मिलता है। जिस वजह से कई लोग अपने भाग्य को दोष देकर प्रयास करना छोड़ देते हैं ।   लेकिन कई बार मनुष्य के जीवन में ग्रहों के दोष या कुंडली के दोष के कारण दुर्भाग्य उत्पन्न हो जाता है। 


नमक दान करना चाहिए या नहीं

लेकिन दोस्तों नमक एक ऐसी वस्तु है जिसका दान करने से मनुष्य का भाग्य भी परिवर्तित हो जाता है। नमक को हमेशा एक ब्राह्मण को अथवा किसी मंदिर में दान करना चाहिए। वही नमक को दान करते वक्त यह भी सावधानी रखनी चाहिए कि इसे सीधे हाथ में ही देना चाहिए । 


अथवा मंदिर में भगवान की मूर्ति के आगे दान कर देना चाहिए । इतना ही नहीं शास्त्रों के अनुसार नमक के दान से मनुष्य के पित्र भी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं इसी के साथ नमक के दान से पित्र ऋण भी उतर जाता है और पित्र दोष से मुक्ति मिलती है। 


मगंलवार के दिन लाल वस्त्र का दान करना चाहिए ? 

यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित है अथवा किसी बुरी शक्ति के प्रभाव में है। उसे शत्रुओं का भय सता रहा है तो उस मनुष्य को मंगलवार के दिन लाल वस्त्र का दान कर देना चाहिए। मंगल युद्ध का देवता है। यह मनुष्य के जीवन से सभी प्रकार के क्लेश को नष्ट करता है। उसके शत्रुओं को नष्ट कर डालता है और रोग तथा बीमारियों का नाश करता है। 


शनिवार को सफेद या काले तिल का दान करने से क्या होता है ? 

यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। उसे रात्रि को नींद नहीं आती है। मन में सदा ही बुरे विचार आते हैं और वे अपने मन के दुख के बारे में दूसरों को बता भी नहीं पाते हैं तो इस दुख से बाहर निकलने के लिए मनुष्य को सफेद तथा काले तिल का दान करना चाहिए । 


श्री कृष्ण कहते हैं। तिल का दान करने वाले मनुष्य की कभी दुर्गति नहीं होती है। सफेद तिल का दान करने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शनिवार के दिन आप शनि मंदिर में जाकर काले तिल का दान अवश्य करें। शनिदेव की कृपा से आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी । साथ ही सभी ग्रहों के दोष भी नष्ट हो जाते हैं।


सोमवार को क्या दान करना चाहिए ? 

शास्त्रों के अनुसार एक विवाहित स्त्री को सोमवार के दिन शिव जी के मंदिर में भगवान शिव को कच्चा दूध चावल शक्कर का दान करना चाहिए। शिव महापुराण के अनुसार जो स्त्रियां शिव के मंदिर में इन तीन चीजों का दान करती है । वे स्त्रियां जीवन में कभी भी विधवा नहीं होती है। वे आजीवन सुहागन ही रहती है वही इन चीजों के दान से उस स्त्री के परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन में भी वृद्धि होती है। 


गुड का दान करने से क्या होता है ? 

गरुड़ पुराण के अनुसार गुड़ और घी के दान से व्यक्ति को कभी भी दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है। गुड और घी के दान से मनुष्य की कुंडली में सूर्य प्रबल होता है। सूर्य के प्रबल होने से उस मनुष्य के जीवन में आ रही सभी कठिनाइयां समाप्त हो जाती हैं। 


वही वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड़ और घी के दान करने से उस जातक पर शनि का प्रभाव कम हो जाता है। जिस वजह से उस जातक को शारीरिक मानसिक और आर्थिक परेशानियों में भी राहत मिलती है । 


तो दोस्तों इस प्रकार से गरुड़ पुराण में मनुष्य को इन वस्तुओं का दान करने के लिए कहा गया है। आप भी अपने सामर्थ्य के अनुसार दान धर्म अवश्य करें। किंतु यह बात ध्यान में रहे कि आप कभी भी किसी को पात्र को दान ना करें। दान सदैव ही सुपात्र व्यक्ति को ही करना चाहिए। अर्थात जिसे दान की आवश्यकता है उसे ही दान करें। तभी दान का पुण्य मनुष्य को प्राप्त होता है। 

No comments:
Write comment