Tuesday, July 25, 2023

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है

 

सावन में सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती है हरी चूड़ियां क्या है। इसका महत्व सावन का महीना शुरू होते ही महिलाएं हाथों में हरी हरी चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरी चूड़ियों का आखिर कितना महत्व क्यों होता है तो चलिए जानते हैं। 

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है

सावन का महीना मंगलवार 4 जुलाई शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरी माह मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी होती है। हिंदू धर्म में इस माह को केवल पूजा पाठ और व्रत के लिए ही नहीं बल्कि श्रृंगार के लिए भी खास माना गया है। 


इस महीने महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। झूला झूलती है, श्रृंगार करती हैं। और हरी हरी चूड़ियां पहनते हैं। जानते हैं क्या है सावन में हरे रंग और हरी चूड़ियों का महत्व । 


सावन में क्यों है हरे रंग का महत्व ? 

सावन का महीना शुरू होते ही चारों ओर हरियाली नजर आने लगती है। हल्की हल्की बारिश से मौसम भी सुहाना हो जाता है। इस महीने महिलाओं का खास पर्व हरियाली तीज भी होती है। लेकिन सावन में हरे रंग का गहरा संबंध होता है। 


इसका कारण यह है। कि इस महीने वर्षा ऋतु रहती हैं। भीषण गर्मी के बाद जब बारिश होती है । तो चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है और हरे रंग को प्रकृति का रंग माना जाता है ।


प्राकृति और शिव का संबंध ? 

भगवान शिव और प्रकृति के बीच गहरा संबंध होता है क्योंकि भगवान शिव ऐसे देव हैं जिन्हें प्रकृति से जुड़ी चीजे अधिक प्रिय होती है। महादेव का वास ही प्रकृति की गोद हिमालय में होता है और उनकी पूजा में बेलपत्र धतूरा, भांग जैसी चीजें अर्पित की जाती है। जो कि हरे रंग की होती है इसलिए सावन में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। 


सावन में महिलाएं क्यों पहनती है हरी चूड़ियां ? 

सावन में पूरे महीने महिलाएं भगवान शिव की पूजा करते है। इस दौरान वे हरे रंग की चूड़ी पहन कर पूजा करती है। हरे रंग को सुहाग का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सावन में हरे रंग की चूड़ी पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इसलिए सावन में हरे रंग का अधिक प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है।


सो दोस्तो आप ने ये जान गया होगा । कि क्यों सावन में हरे रंग के चूड़ी महिलाएं पहनती हैं । ऐसे ही इंटरेस्टिंग इंफॉर्मेशन जानकारी प्राप्त करना पसंद करते हैं । तो आप हमारे ब्लॉग पर विजिट करें । आज के लिए इतना ही हमारे ब्लॉग के साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

No comments:
Write comment