Wednesday, February 1, 2023

यह संकेत बताते हैं कि भगवान ने आपकी सुन ली है अब दुख दूर होने वाला है

 

नमस्कार आपका स्वागत है। दोस्तों महाभारत के अनुसार अंगराज कर्ण को युद्ध से पहले सपने में कई प्रकार के विचित्र संकेत मिले थे। करण जानते थे कि इस विषय में भगवान श्रीकृष्ण से अधिक किसी अन्य को पता नहीं होगा। तब वह भगवान श्री कृष्ण से अपने सपनों के अर्थ जानने के लिए उनके पास चले गए। 

यह संकेत बताते हैं कि भगवान ने आपकी सुन ली है अब दुख दूर होने वाला है

भगवान श्री कृष्ण ने सपने में दिखाई देने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में कर्ण को बताया था। जब भी जीवन में अच्छा और बुरा समय आने वाला होता है तो मनुष्य को सपनों के माध्यम से विशिष्ट प्रकार के संकेत प्राप्त होते हैं। सपने में दिखाई देने वाली चीजें जानवर अथवा मनुष्य आदि का अलग अलग महत्व होता है। 


मनुष्य का सपना सच्चा होता है ? 

सपने में कुछ जानवरों का दिखाई देना शुभ होता है तो वहीं कुछ जानवर सपने में दिखाई देने से असूभ घटनाएं घटित होती हैं। सपने में मनुष्य कभी अपने मृत परिजनों को देखता है तो कभी वह अपने किसी जीवित परिजन की मृत्यु देख लेता है। सपनों के माध्यम से मनुष्य भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकता है ।


क्योंकि सपनों को भूत तथा भविष्य का आइना कहा जाता है। सपने मनुष्य को उसके ऊपर आने वाले किसी संकट के बारे में पहले ही सूचित करते हैं अथवा भविष्य में मिलने वाले शुभ फलों के संकेत भी देते हैं। इसलिए मनुष्य को उसके द्वारा देखे गए सपनों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। 


कब का सपना सच्च होता है ? 

शास्त्रों में कहा गया है। अलग-अलग समय पर देखे गए सपनों का महत्व भी अलग होता है। सुबह को अथवा रात्रि में देखे गए सपनों के फलों की अवधि भी निश्चित की गई है। ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों का फल शीघ्र प्राप्त होता है तो वहीं रात्रि के पहले पहर में देखे गए सपनों का फल दीर्घकाल  काल मिलता है। श्री कृष्ण कहते हैं। मनुष्य को शुभ सपनों को देखने के बाद इसके बारे में कभी दूसरों को नहीं बताना चाहिए। 


सपनो को मंत्रों के समान ही गुप्त रखना चाहिए। अन्यथा सपनों का फल भी नष्ट हो जाता है। शुभ सपने दिखाई देने पर मनुष्य को फिर से सोना नहीं चाहिए अन्यथा उसका फल तुरंत नष्ट हो जाता है। आए जान  लेते हैं सपने से मिलने वाले शुभ अशुभ संकेतों के बारे में ।


यह संकेत बताते हैं कि भगवान ने आपकी सुन ली है अब दुख दूर होने वाला है

No.1 सबसे पहला संकेत जो व्यक्ति सपने में स्वयं को फल तथा फूल खाते हुए देखता है उसकी आंगन में देवी लक्ष्मी पधार ती हैं। अर्थात वह व्यक्ति धन संपत्ति प्राप्त करता है। 


no.2जो व्यक्ति सपने में कोई सुवर्ण के आभूषण धारण की हुई और लाल वस्त्र पहनी हुई स्त्री को देखता है अथवा स्वयं को किसी लाल वस्त्र धारण की हुई स्त्री के रूप में देखता है तो यह संकेत है कि उसके घर में साक्षात देवी लक्ष्मी जी का आगमन हो चुका है। उसे अतुल धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। 


No.3 अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी खाई में गिरने लगता है और फिर भी उसकी मृत्यु नहीं होती है और वह जीवित खड़ा हो जाता है तो उसकी बुद्धि निर्मल होती है और वह धन-धान्य प्राप्त करता है। 


No.4 अगर किसी व्यक्ति को सपने में कोई लाल फूल अथवा पीला फूल देता है तो उसे धन लाभ होता है। 


No.5 जो व्यक्ति सपने में शोक करता है अथवा सपने में किसी की मृत्यु देखता है एवं लोगों को रोते हुए देखता है । तो वाह चारो दिशाओं से सुको से घिर जाता है। अर्थात उसे सभी दिशाओं से सुख सफलता मिलने लगती है। 


no.6 जो व्यक्ति सपने में तेज होती हुई बारिश को देखता है अथवा धधकती हुई अग्नि देखता है तो लक्ष्मी उसके वश में होती है। अर्थात उसके पास अचानक ही हर तरफ से धन आने लगता है। 


No.7 जो व्यक्ति सपने में माता-पिता देवता तथा साधु महात्माओं को नमस्कार करता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करता है। उसके सभी रोग नष्ट हो जाते हैं। 


No.8 जो व्यक्ति सपने में इंद्रधनुष्य को देखता है अथवा सूर्य देव का रथ देखता है या फिर सपने में भगवान शिव के मंदिर के दर्शन करता है तो उसके धन में वृद्धि होती है। 


No.9 जो मनुष्य सपने में अपने हाथ में ध्वज लिए देखता है अथवा उसकी नाभि में किसी लता अथवा पौधे को उत्पन्न होते हुआ देखता है। उसे धन की प्राप्ति होती है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। 


No.10 जिसे सपने में शंख दिखाई देता है अथवा सपने में स्वस्तिक का निशान दिखाई देता है। तो उसकी सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है तो दोस्तों इस प्रकार से शास्त्रों में शुभ सपनों के फलों के बारे में बताया है। अगर आपको भी ऐसे सपने दिखाई देते हैं । तो उन्हे गुप्त रखे । 


दोस्तो क्या आपको ये जानकारी अच्छा लगा है । तो आप हमारे ब्लॉग को subscribe जरूर करें । हमारे ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,,,,


No comments:
Write comment