Sunday, November 6, 2022

चंद्र ग्रहण कब है 2022 कितने बजे तक है

 

2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे भारत के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। भारत में दिखने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाता है। 

चंद्र ग्रहण कब है 2022 कितने बजे तक है


क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण 

दोस्तों चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सिद्ध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्र ग्रहण कहां जाता है। 


कब है साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 

दोस्तों साल का आखिरी चंद्र ग्रह 8 नवंबर 2022 को भारत में 5:32 से दिखाई देना शुरू होगा। वह शाम 6:18 पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9:21 से शुरू होगा। वह 6:18 पर समाप्त हो जाएगा। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। 


कहां कहां दिखाई देगा यह चंद्रग्रहण 

दोस्तों यह चंद्रग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत, महासागर, हिंद महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा। 


भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा। कोलकाता सिलीगुड़ी पटना रांची गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। 


चंद्र ग्रहण का सूतक काल 

दोस्तों ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। इसलिए ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा। 


चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल 

  1. ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें। 

  2. सूतक काल के दौरान घर पर ही रहो। 

  3. कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें। 

  4. सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्रग्रहण को भी नागना आंखों से नहीं देखना चाहिए। 

  5. ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। 

  6. कहां जाता है। ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता। 

  7. सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचें। 

  8. अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन न करें ।


  1. और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें। 


चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें बातों का खास ख्याल 

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें। किसी भी परिस्थिति में ग्रहण को ना देखें। ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास और तुलसी के पत्ते रखें। इस दौरान सिलाई कढ़ाई बुनाई जैसा कोई भी काम ना करें। शांति से काम ले और किसी भी प्रकार का मानसिक या फिर शारीरिक तनाव ना ले ।


चंद्र ग्रहण के उपाय 

दोस्तों चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा करें और भगवान का ध्यान करें। इस तरह देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो खाने के अंदर शामिल होकर आपके शरीर में जा सकते हैं। 


चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का काफी खास महत्व है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद अगर दान करते हैं तो काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। 


दोस्तो उम्मीद करता हूं की ये जानकारी आपको अच्छा लगा होगा । आपको ये पता चल गया होगा । की चंद्र ग्रहण कब है । तो आज के लिए इतना ही हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,,



No comments:
Write comment