Tuesday, October 18, 2022

क्या श्रीलंका में रावण आज भी जिंदा है?

 

श्री लंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास के बारे में बताते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि जब भगवान राम और लंकाधिपति रावण के बीच युद्ध हुआ था तब राम जी ने रावण का वध किया था और रावण के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को रावण के भाई विभीषण को सौंप दिया गया था ।

क्या श्रीलंका में रावण आज भी जिंदा है?


विभीषण को लंका अधिपति रावण का शव सौप जाने पर उसका अंतिम संस्कार हुआ था या नहीं, इस बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन हम आपसे कहे कि रावण मरा नहीं बल्की रावण आज भी जिंदा है और धरती पर मौजूद है तो आप कहेंगे यह कैसे हो सकता है लेकिन मानो या ना मानो रावण जिंदा है। आइए इस से जुड़े तथ्य के बारे में विस्तार से जानते हैं ।


Read more - कैसे हुई श्री कृष्ण भगवान की मृत्यू ? 


क्या श्रीलंका में रावण आज भी जिंदा है?

श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और टूरिज्म मिनिस्ट्री ने मिलकर 50 ऐसी जगह खोज निकाली है। जहां रामायण से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख मिलता है। इन्हीं में एक जगह ऐसी है जहां रावण के होने के सबूत मिले हैं । रिसर्च के मुताबिक श्रीलंका केरेगला जंगलों के बीच एक विशालकाय पहाड़ी है, जहां रावण की गुफा है। 


यह गुफा काफी ऊंचाई पर है। कहते हैं यहां आज भी रावण का शव सुरक्षित रखा है। शोध में यह भी पता चला है कि रावण इसी गुफा में पूजा-पाठ और तपस्या करता था। रेगला पहाड़ी पर यह गुफा करीब 8000 फुट की ऊंचाई पर बनी है। जहां 17 फुट लंबे ताबूत में रावण की मम्मी रखी है ।


Read more - मनुष्य बरवाद होने के क्या कारण है? 


लेकिन घने जंगल और खूंखार जानवरों की वजह से इस गुफा में कोई नहीं जाता । रावण के मारे जाने पर भगवान राम ने विभीषण को लंका के साथ रावण का शव सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राज पाठ संभालने के चक्कर में रावण के शव को बिना दाह संस्कार किए ही छोड़ दिया। इसके बाद राक्षसी कबीले के लोग रावण के शव को अपने साथ ले गए । 


वे सब को उसी गुफा में ले गए, जहां पर रावण पूजा करता था। राक्षसों ने रावण को जिंदा करने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिर में उन्होंने रावण के शव को मम्मी बनाने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी कि इस तरह वो जिंदा हो जाएगा। 


Read more - मनुष्य का विनाश कब होता है ? 


रावन का शव कहा रखा हुआ है 

रिसर्च के मुताबिक रावण की मम्मी रेकला के जंगलों में सुरक्षित रखी है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि 1 दिन रावण का मृत शरीर फिर से जिंदा हो उठेगा। रावण का शव जिस ताबूत में रखा गया है। उस पर एक खास किस्म का लेप लगा हुआ है। कहते हैं इसलिए की वजह से ताबूत आज भी सुरक्षित है। यह ताबूत 18 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है। 

क्या श्रीलंका में रावण आज भी जिंदा है?


कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इसे ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना दबा है। हिंदू मान्यता के मुताबिक रावण त्रेतायुग का सबसे शक्तिशाली राजा था। उसे अपनी ताकत पर बहुत घमंड था। घमंड की वजह से रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का हरण किया। लाख समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। 


रावण का गुफा का नाम 

रावण के पास बहुत ताकतवर सेना थी, लेकिन अहंकार की वजह से मारा गया। इस बात के प्रमाण आज भी श्रीलंका में मौजूद है। रावण ने जिस जगह पर माता सीता को हरण करके रखा था, उसके पास एक झरना है जहां की चट्टानों पर अभी भी हनुमान जी के पैरों के निशान मिलते हैं। श्रीलंका में एक ऐसी गुफा है जिसका नाम रावण बास्केट है। इसे रावण इला के नाम से भी जाना जाता है। 


क्योंकि यह गुफा श्रीलंका के अलावा स्थित है। रावण ने कुछ साल यहां बिताए थे। यह जगह समुद्र तल से करीब 4490 फीट की ऊंचाई पर है और यहां से में 1 दिन का समय लगता है। गुफा तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन है। यहां की सीढ़ियां काफी टूटी फूटी है। रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में रखा भी यहां से काफी नजदीक है। गुफा तक पहुंचने का रास्ता काफी खतरनाक है। 


घने जंगल होने की वजह से यहां जंगली जानवरों के आने का खतरा बना रहता है। रावणा स्केप के पास ही एक झरना है जिसे रामनाथ फॉल के नाम से जाना जाता है। श्री लंका में रावणा घोड़ा नाम की जगह है जहां कई गुफाएं और सुरंगे है। कहते हैं कि यह सुरंग रावण की गुफा को अंदर ही अंदर जोड़ती है। लोगों का मानना है कि कई सुरंगे तो साउथ अफ्रीका तक जाती हैं, जिनमें रावण ने अपना बेशकीमती खजाना छुपाया था । 


(Note)

रावण का जिंदा होना आज भी शोध का विषय है। इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। श्रीलंका के रिसर्च सेंटर के दावे से तो यही लगता है कि रावण का शरीर आज भी सही सलामत रखा है ।  


दोस्तो आपको क्या लगता है । की आने वाले काल में रावन का शव फिर से जिंदा हो सकता है । आप हमे अपना राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं । आज के लिए इतना ही हमारे साथ अन्त तक बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,,,,




No comments:
Write comment