Sunday, February 11, 2024

अच्छा वक्त आने से पहले भगवान क्या संकेत देते हैं

 

हर हर महादेव मित्रों मनुष्य के जीवन में अच्छा समय शुरू होने से पहले सोमवार के दिन मिलते हैं। यह साथ शुभ संकेत दोस्तों सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा आराधना का दिन होता है। इस दिन जो भी मनुष्य मन में सच्ची श्रद्धा रखकर भगवान भोलेनाथ की शरण में जाता है। 

अच्छा वक्त आने से पहले भगवान क्या संकेत देते हैं

भोलेनाथ उसके समस्त कष्टों का नाश करते हैं । शिव जी अपने भक्तों से पंच पकवान के भोग हीरे मानिक मोती अथवा सुवर्ण की अपेक्षा नहीं रखते हैं। सच्चे मन से चढ़ाई हुई एक बूंद जल भी भोलेनाथ को प्रसन्न कर देती है। आपको जीवन में कोई भी समस्या हो। अगर सच्चे मन से भोलेनाथ के पास जाते हैं ।


Read more - इंसान कितना भी अमीर क्यों ना हो जाए । तकलीफ बेच नही सकता और सुकून खरीद नही सकता ? 


तो वह आपको कभी निराश नहीं करेंगे और जब भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं । तो उसे इतना देते हैं कि जिसकी वह मनुष्य कल्पना भी नहीं कर सकता। जब भी भोलेनाथ किसी मनुष्य पर प्रसन्न होते हैं तो उसे विविध प्रकार के संकेत देते हैं। यदि किसी मनुष्य को इन 7 में से कोई भी एक संकेत सोमवार के दिन मिलता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान शिव उसकी भक्ति से अत्यंत प्रसन्न है ।


Read more - बुरी आत्मा के वाश में लोग क्या करने लगता है ? 


और अब उसका बुरा समय समाप्त होकर उसके जीवन में अच्छा समय आने वाला है। यह संकेत प्रकृति के द्वारा अथवा पशु पक्षियों द्वारा भी मनुष्य को प्राप्त होते हैं तो चलिए जान लेते हैं। उन महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में अगर आपको भी ऐसे संकेत मिले तो कमेंट में जरूर बताएं। 


अच्छा वक्त आने से पहले भगवान क्या संकेत देते हैं

स्टेप.1 ब्रह्म मुहूर्त पर जागने पर चंद्रमा के दर्शन सोमवार के दिन इस संकेत का मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। चंद्रमा समस्त संसार को शीतलता प्रदान करता है यदि सोमवार के दिन आपकी नींद अचानक ही सुबह ब्रह्म मुहूर्त पर खुलती है और आपको आकाश में चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आपका भाग्य और भी अधिक प्रबल होगा । जहां पर आप कदम रखेंगे। वहां पर आपको सफलता मिलेगी। 


स्टेप.2 सफेद नंदी के दर्शन नंदी भगवान शिव के वाहन हैं जहां पर शिव होते हैं। वहां पर नंदी अवश्य ही होते हैं। इसीलिए भाग्यशाली लोगों को ही सोमवार के दिन सफेद नंदी के दर्शन होते हैं। यदि आपको सोमवार को नंदी दिखाई देते हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि नंदी जी आपको भगवान शिव का आशीर्वाद देने आए हैं। 


भोलेनाथ की कृपा से अब आपके रास्ते में जितनी भी समस्याएं थी, वह समाप्त हो चुकी है और आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। नंदी के दिखाई देने पर उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करना न भूले ।


स्टेप.3 नाग देवता के दर्शन होना भगवान भोलेनाथ अपने गले में नागराज वासुकी को धारण करते हैं। इसी कारण से सोमवार को नाग देवता के दर्शन होना भगवान शिव के दर्शन होने के समान ही माना गया है। यदि आपको सोमवार को नाग देवता के दर्शन होते हैं तो आपकी धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। भगवान शिव की कृपा से आप की दरिद्रता का नाश होगा   


स्टेप.4 एकांत में बैठे स्त्री और पुरुष के दर्शन यदि सोमवार के दिन किसी वृक्ष के नीचे अथवा भगवान शिव के मंदिर के पास कोई स्त्री और पुरुष दिखाई दे । तो शुभ संकेत समझना चाहिए। यदि ऐसा दृश्य आपको दिखाई देता है तो आपको एक अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति होगी। यदि आप विवाहित हैं तो पति पत्नी के बीच में प्रेम और भी अधिक बढ़ेगा और दोनों का जीवन सुखमय बीतेगा।


स्टेप.5 काले कुत्ते का दिखाई देना यदि सोमवार के दिन आपके द्वार पर कोई  काला कुत्ता आता है तो इसे शुभ संकेत समझ ले। कुत्ते के साथ हमें कभी दूर व्यवहार नहीं करना चाहिए। नंदी के समान ही कुत्ते भोलेनाथ को अति प्रिय है। जो भी काले कुत्ते की सेवा करता है, उसे रोटी खिलाता है। उस पर भगवान शिव सदैव प्रसन्न रहते हैं। सोमवार को काले कुत्ते का घर पर आना। यह संकेत है कि आपके जीवन पर आने वाला कोई बड़ा संकट टल चुका है। 


स्टेप.6 मिट्टी के घड़े का दिखाई देना। यदि सोमवार के दिन आपको दूध अथवा पानी से भरा हुआ कोई मिट्टी का घड़ा दिखाइ पढ़ता है । तो यह शुभ संकेत समझना चाहिए। यह संकेत है कि आपके जीवन में अच्छा वक्त आने वाला है और आपका बुरा समय समाप्त होने वाला है। 


स्टेप.7 भष्म लगाए हुए व्यक्ति के दर्शन भस्म भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यदि सोमवार को भस्म लगाई हुई कोई व्यक्ति अथवा किसी अघोरी के दर्शन होते हैं। उन्हें साक्षात शिव का रूप मानकर उन्हें नमस्कार करना चाहिए। भस्म लगाई हुई व्यक्ति का दिखाई देना यह संकेत देता है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। आपके सभी रोगों का नाश होगा तो दोस्तों क्या आपको भी सोमवार के दिन ऐसे साथ संकेत मिलते हैं तो कमेंट करके अवश्य बताएं।


तो दोस्तो उम्मीद करता हूं कि ये जानकारी आपको अच्छा लगा होगा । तो क्या आपके मन में कोई सवाल है । तो आप हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं । और इसे ही जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग को subscribe जरूर करें । हमारे साथ बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,



No comments:
Write comment