Saturday, November 12, 2022

अच्छा समय आने के संकेत । शुभ संकेत क्या है?

 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है। आपका हमारे ब्लॉग  में दोस्तों धनवान कौन नहीं होना चाहता है। धन की देवी लक्ष्मी की

अच्छा समय आने के संकेत । शुभ संकेत क्या है?

कृपा से ही धन की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे 10 शुभ संकेत मिलते हैं जिससे यह पता चलता है कि आपके घर में महालक्ष्मी जी का आगमन होगा। 



वह आपको अपार धन मिलेगा। इससे आप अच्छा समय आने का संकेत नहीं मान सकते हैं। दोस्तों आपको बता दें कि यह जानकारी हमने ज्योतिष केंद्र मनीष शर्मा जी से प्राप्त की है तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं और बताते हैं कि कौन से हैं वह 10 संकेत  । 


अच्छा समय आने के संकेत । शुभ संकेत क्या है?

No.1 गाय का देखना 

अगर सुबह सुबह आपको अचानक गाय माता के दर्शन हो जाए। गौमाता अगर आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रामभय तो निश्चय ही आपके घर के सुख में वृद्धि होती है। ऐसे में गाय को रोटी या कुछ अच्छा खिलाना ना भूले हो सके तो साथ में पानी जरूर पिलाएं। गाय का अचानक आपके खेत या गार्डन में आकर चरणा भी लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक होता है।


 No.2  चिड़िया का घोंसला 

हमारे जीवन में पशु पक्षियों का भी अहम योगदान होता है और हमारे लिए बहुत ही शुभ संकेत लाते हैं। यदि आपके घर में कोई चिड़िया आकर घोंसला बना ले तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। अगर कोई भी पक्षी आपके घर में घोंसला बनाता है या घोंसला बनाने के बाद उसमें अंडे देता है तो यह अति शुभ संकेत माना गया है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो मान ले कि आपके घर में महालक्ष्मी का आगमन होने वाला है। हो सके तो उस घोषले के बाहर या आसपास कहीं चिड़ियों को फैलाने के लिए कुछ जरूर रख दें। 


No.3 सफेद और सुनहरा सांप 

सांप को हिंदू सनातन धर्म में देवता का दर्जा दिया गया है। दोस्तों अगर रात में सोते समय आपके सपने में सफेद या सुनहरा सांप नजर आए तो यह अभी किस्मत खोलने का इशारा होता है। ऐसा होने पर आने वाले दिनों में आप कृपया मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध या जल जरुर चढ़ाएं। 


No.4 कछुआ 

हिंदू सनातन धर्म में कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। कछुए को अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है। धन प्राप्ति की दृष्टि से भी कछुए को बहुत ही शुभ प्रतीक माना गया है। दोस्तों आपके घर के आसपास कहीं अगर आपको कछुआ दिखाई दे तो कोई ना कोई अच्छी खबर जरुर से लाता है। ऐसे में कछुए को नमस्कार जरूर करें। 


No.5 उल्लू का दिखाई देना

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू आपको अपने घर के बाहर बहुत दिन से दिखाई दे रहा हो तो मान लीजिए कि आपके घर पर महालक्ष्मी का आगमन होने वाला है और आपको जल्दी अपार धन की प्राप्ति होगी। जिस स्थान के आसपास आपको उल्लू दिखाई दे। वहां आसपास खाने अथवा पीने के लिए कुछ जरूर रख दें । 


No.6 गन्ना दिखाई देना 

गन्ने को अति शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कि बहुत सारे त्योहारों में गन्ने को खरीदा जाता है। दोस्तों अगर सफर करते समय या फिर घर के आस-पास आपको अचानक गन्ना दिखाई देगा। यह भी पैसे या सुख समृद्धि आने का एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। 


No.7 श्रीफल यानी नारियल 

सनातन धर्म में नारियल को पूजा पाठ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसका इतना महत्व है कि हर शुभ काम में इसका प्रयोग किया जाता है। अगर किसी को सुबह-सुबह नारियल दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह संकेत धन के लाभ के अलावा जीवन में सुख एवं समृद्धि के आने को भी दर्शाता है। 


No.8 छिपकलियों का दिखाएं देना

घर में यदि अचानक तीन छिपकली या एक ही स्थान पर दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह महालक्ष्मी जी के आगमन का संकेत है। यह भी कहते हैं कि यदि छिपकली या एक दूसरे का पीछा करती हुई दिखाई दे तो यह घर की उन्नति का संकेत है। दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में छिपकली का दिखाई देना तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह अपार धन मिलने का संकेत है। 


No.9 गलती से उल्टी कपड़े पहन लेना 

कभी कभी हम जल्दबाजी में कपड़े उल्टे पहन लिया करते हैं। अगर कभी कबार आपके साथ हो तो ऐसा समझे कि सुख समृद्धि जल्दी आप का दरवाजा खटखटाने वाली है और कोई ना कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। 


No.10 सपने में पानी का देखना 

शास्त्रों में सपनों में चीजों के देखने का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों की माने तो अगर किसी को सपने में बार-बार जल यानी पानी नजर आए तो यह शुभ संकेत होता है। यदि आपके सपने में बहता हुआ पानी जैसे नदी का पानी तालाब का पानी या किसी समुद्र का पानी आए तो यह संकेत धर्म के लाभ से जुड़ा हुआ होता है। इस संकेत का और भी अच्छे तरीके से लाभ पाने के लिए सुबह उठकर सूर्य नमस्कार जरूर करें। 


दोस्तो उम्मीद करता हूं कि ये जानकारी आपको अच्छा लगा होगा । अगर आपके मन में कोई सवाल है । तो आप हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं । और इसे ही जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग को subscribe जरूर करें । हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी लोगो को दिल से धन्यवाद ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



No comments:
Write comment